रीवा जिले में खाद संकट गहराता जा रहा है। करहिया मंडी में यूरिया की मारामारी के बीच एक किसान का सिर फूट गया, जबकि गुढ़ में आक्रोशित किसानों ने पथराव कर दिया। पुलिस ने हालात संभाले और तीन किसानों को हिरासत में लिया। यूरिया की भारी कमी से किसानों में आक्रोश है, जबकि प्रशासन ने 22 अगस्त को नई रैक आने की उम्मीद जताई है।
मऊगंज में खाद की भारी किल्लत से किसान परेशान हैं। खरीफ फसल की बुवाई के अंतिम चरण में यूरिया और डीएपी की अनुपलब्धता से फसलें सूखने लगी हैं। प्रशासनिक लापरवाही और बिचौलियों की कालाबाजारी से किसानों में आक्रोश है। अगस्त क्रांति मंच ने उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।














